फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसंकट पर फूटा आक्रोश: पानी की टंकी से लटकी महिला, कूदने की कोशिश; ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Sun, 17 May 2026 10:32 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में जलसंकट पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीण टंकी पर चढ़ गए। एक महिला ने टंकी से लटक गई। पुलिस ने किसी तरह उन्हें नीचे उतारा। 
विज्ञापन
टंकी से लटकी महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ब्लॉक खेरागढ़ की ग्राम पंचायत बेरी चाहर के गांव गढ़मुक्खा में पानी की गंभीर समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाएं और ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता सिंह ने पानी की मांग को लेकर नाराजगी जताते हुए टंकी से नीचे कूदने की कोशिश की। वह टंकी से लटक गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें पकड़कर सुरक्षित ऊपर खींच लिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है, लेकिन शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। प्रदर्शनकारी प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने और जल्द पानी की व्यवस्था कराने की मांग पर अड़े रहे।

घटना के दौरान टंकी के नीचे भारी भीड़ जमा रही और माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और ग्रामीणों को समझाने में जुटा रहा। थाना प्रभारी अंकुर राठी के आश्वासन पर महिलाएं टंकी से नीचे उतर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें