फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाला खुलवाने पहुंची टीम से भिड़े ग्रामीण, महिलाओं ने किया हंगामा, प्रशासनिक मुस्तैदी से खुला चर्रपुरा का नाला, विरोध के बाद बीडीओ को नाला निर्माण के निर्देश

विज्ञापन
फोटो।तहसील फतेहाबाद के गांव चर्रपुरा में गांव भरे पानी को खुलवाने के दौरान हंगामा करती महिलाओ क - फोटो : गायत्री श​क्ति पीठ मंदिर में आयोजित ​शिविर में योग का प्र​शिक्षण करते बच्चे।
विज्ञापन
फतेहाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव चर्रपुरा में लंबे समय से सड़कों पर भरे नाले के गंदे पानी को मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने भारी पुलिस बल और बुलडोजर की मदद से खुलवा दिया। नाला खुलवाने पहुंची टीम से ग्रामीण भिड़ गए। महिलाओं ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

तहसील फतेहाबाद क्षेत्र गांव चर्रपुरा में कुछ किसानों के खेत में गांव का पानी जाने से फसल बर्बाद हो रही थी। किसानों ने पानी रोक दिया था, जिससे नाली ओवर फ्लो हो गई और पानी रास्ते में भर गया था। पीड़ित किसानों ने कई बार अधिकारियों से नाले बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। मंगलवार को एसडीएम स्वाति शर्मा, तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार फतेहाबाद पुलिस के साथ बुलडोजर लेकर गांव में पहुंचीं और गलियों में भरे पानी को बुलडोजर की सहायता से खुलवाया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों व महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अधिकारियों से ग्रामीणों की नोक झोंक शुरू हो गई। महिलाएं बार-बार बुलडोजर के पास आकर पानी खोलने को विरोध कर रही थीं। तभी तहसील प्रशासन ने पुलिस की मदद से विरोध करने वाले ग्रामीणों को मौके से हटवाकर पानी की समस्या का निदान करवा दिया। कुछ किसानों का कहना था गांव का पानी उनके खेतों में जा रहा है। फसल बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में नाला बनवाकर पानी को गांव से बाहर निकाला जाए, जिससे उनके खेतों में खड़ी फसल बर्बाद ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें