फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: घर में घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा, जमकर की पिटाई, फिर पुलिस को सौंपा

Sun, 14 Nov 2021 04:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में शनिवार की रात ग्रामीणों ने दो चोरों को दबोच लिया। दोनों एक घर में चोरी करने के लिए घुसे थे। ये चोर दिन में रेकी और रात में चोरी करते थे। 
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के गांव हरीसिंहपुर में शनिवार रात एक घर में चोरी करने के लिए घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। उनके दो साथी मौके से भाग गए। पकड़े गए चोरों के पास एक तमंचा मिला है। ग्रामीणों ने दोनों जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरीसिंहपुर निवासी विष्णु प्रताप सिंह शनिवार की रात परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। रात एक बजे के लगभग मकान की खिड़की काटकर चार चोर मकान के अंदर घुस गए। आहट होने पर विष्णु प्रताप जाग गए। 

उन्होंने शोर मचाया तो गांव के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके दो चोरों को पकड़ लिया, जबकि दो भाग जाने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। ग्रामीणों ने उनकी पिटाई करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा और भिंड के रहने वाले हैं दोनों आरोपी 
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अफ्तार उर्फ अख्तार पुत्र बन्ने खां निवासी रसकिया थाना वैदपुरा जिला इटावा, जबरुद्दीन पुत्र जोर खां निवासी संतोषनगर निकट बस स्टैंड भिंड मध्य प्रदेश बताए। 

पुलिस के अनुसार पूछताछ में अफ्तार ने बताया कि इकरार खां और जबरुद्दीन का भाई पप्पू मौके से भाग गए हैं। पुलिस ने पकड़े गए युवकों का मेडिकल कराने के बाद उनको जेल भेज दिया। भागे हुए दोनों चोरों की पुलिस तलाश कर रही है। विष्णु प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
 
दिन में रेकी, रात में चोरी
पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि वह दिन में गांव में रेकी करते हैं। रेकी करने के बाद पहचान किए गए मकान में रात में चोरी करते हैं। हरीसिंहपुर में भी शनिवार को चारों लोगों ने रेकी की थी। दिन में गांव में रफू और पीको का काम भी किया था। इसी दौरान उन्होंने मकान की पहचान करके रात में चोरी करने की कोशिश की थी। चोरी करने से पहले ही वह पकड़े गए हैं।

थाना किशनी के इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके से भागे दो चोरों की पुलिस तलाश कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें