फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्लॉट के विवाद में ग्रामीण को पीटा, गंभीर

Wed, 21 Jun 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गुलाबी नगला गांव में मंगलवार की सुबह प्लॉट के विवाद में एक ग्रामीण पर जानलेवा हमला किया गया। घायल ग्रामीण को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने घायल की हालत गंभीर देख उसे अलीगढ़ के लिए रेफर किया।
विज्ञापन

गुलाबी नगला गांव निवासी आशाराम (35) अपने घर के बाहर बैठा था। तभी गांव निवासी सत्यपाल, अनेकपाल, प्रेमसिंह व रामानंद वहां पहुंचकर प्लॉट के विवाद को लेकर उससे विवाद करने लगे। इस दौरान विवाद बढ़ गया। आशाराम का आरोप है कि आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर लाठी डंडों से पीटकर उसे घायल कर दिया। मारपीट की घटना में उसके सिर में गंभीर चोटे आई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख अलीगढ़ रेफर कर दिया। घायल पक्ष की तरफ से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें