फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइकों की टक्कर में तीन घायल, रेफर

Wed, 21 Jun 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। केनाल बाईपास पर ढोलना क्षेत्र के गांव नौगवां के निकट सोमवार की देर रात दो बाइकें आमने सामने से टकरा गईं। जिनमें तीन लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद अलीगढ़ के सांकरा निवासी धीरज (23) बाइक द्वारा कासगंज से सांकरा जा रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार आशुतोष (19) एवं उमेश (15) निवासी नगला रज्जी ढोलना बाइक से गांव से कासगंज आ रहे थे। गांव नौगवां के निकट दोनों बाइक में आपस में टकरा गईं। हादसे में तीनों ही गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने तीनों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें