परिजनों के अनुसार अंजली की प्रारंभिक शिक्षा आगरा और दिल्ली में हुई। उन्होंने सेंट फ्रांसिस स्कूल और डीपीएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा आगे की पढ़ाई के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कॉलेज और लेडी श्रीराम कॉलेज में भी शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल कीं। वह दौलतराम कॉलेज की प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अंजली ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
ये भी पढ़ें - UP: चार गोलियां लगीं, फिर भी दबोच लिया एक हमलावर; अधिवक्ता के भाई की बहादुरी सीसीटीवी में हुई कैद
क्रॉस कंट्री और खो-खो प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी निभाने के साथ उन्होंने कई अवसरों पर अपनी टीम का नेतृत्व भी किया। अंजली की माता कमलेश चौधरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर, बिचपुरी में शिक्षिका हैं। परिवार का सैन्य एवं शिक्षा क्षेत्र से भी गहरा जुड़ाव रहा है। उनके ताऊ ऑर्डिनरी कैप्टन तथा चाचा जेसीओ पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं, दोनों भाई इंजीनियर हैं और परिवार के अन्य सदस्य भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।
ये भी पढ़ें - जल्द खत्म होगा इंतजार: आगरा मेट्रो के ये चार स्टेशन हुए तैयार, जानें कब से कर सकेंगे सफर; सामने आई नई तारीख