पुनर्मूल्यांकन में अंक बढ़ने से छात्रों और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल है। कई छात्रों के अंकों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे न केवल उनका प्रतिशत बेहतर हुआ है बल्कि अब उन्हें पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम में प्रवेश की उम्मीद भी बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें - UP: चार गोलियां लगीं, फिर भी दबोच लिया एक हमलावर; अधिवक्ता के भाई की बहादुरी सीसीटीवी में हुई कैद
दो विषयों में बढ़े अंक
छात्र आयुष ने बताया कि दो विषयों में अंक बढ़े हैं। पहले इकोनॉमिक्स में उनके 77 अंक थे, जो पुनर्मूल्यांकन के बाद बढ़कर 88 हो गए हैं। वहीं, अंग्रेजी में पहले 78 अंक थे, जो अब 85 हो गए हैं। दो विषयों में कुल 18 अंक बढ़ने से आयुष का कुल प्रतिशत भी बेहतर हुआ है।
ये भी पढ़ें - जल्द खत्म होगा इंतजार: आगरा मेट्रो के ये चार स्टेशन हुए तैयार, जानें कब से कर सकेंगे सफर; सामने आई नई तारीख
मेहनत पर था पूरा भरोसा
छात्र धैर्य ने कहा कि अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा था और पुनर्मूल्यांकन का फैसला सही साबित हुआ। कंप्यूटर साइंस में पहले 83 अंक थे जो अब बढ़कर 86 हो गए हैं।
ये भी पढ़ें - UP: सोशल मीडिया पर बच्चों के बारे में कुछ भी शेयर करने से पहले सोच लें, पांच साल तक की है सजा; दो युवक बुरे फंसे
अंग्रेजी में बढ़े चार अंक
छात्र माधव सिंघल का कहना है कि अंग्रेजी विषय में पहले 76 अंक थे, जो पुनर्मूल्यांकन के बाद 80 हो गए हैं। हालांकि, अकाउंट्स विषय में भी पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसमें उनके अंक में कोई बदलाव नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें - वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान: सपा का दावा...एक व्यक्ति के नाम कई वोट, जांच नहीं हुई तो होगा आंदोलन