फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली का वीडियो वायरल होते ही ये सफाई देने लगी मैनपुरी पुलिस

Tue, 11 Jul 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला औंछा (मैनपुरी)
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में ठेले वालों से रुपये ले रहे एक सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। जब वसूली के बारे में थाना पुलिस से पूछा गया तो बताया कि अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला गया है। जो न्यायालय में जमा कराया जाएगा। जबकि सिपाही ने पैसा लेने के बाद किसी भी दुकानदार को रसीद तक नहीं दी। दुकानदारों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध। 
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र में एक सिपाही हथठेल व अन्य दुकानदारों से वसूली कर रहा है। वो सिपाही खुद को सीधे सरकार से संपर्क रखने वाला बताते हुए मनमानी करता  है। मंगलवार को थाने में तैनात उक्त सिपाही का हथठेल वालों से 50 रुपये वसूली करने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में सिपाही फुटपाथ पर हथठेल लगाए दुकानदारों से रुपये ले रहा है। 

उनसे एक कापी पर हस्ताक्षर भी करा रहा है। वहीं कई से बिना हस्ताक्षर ही रुपये ले रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद थाना पुलिस इसे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूलना बता रही है। वसूले गए रुपये न्यायालय में जमा करने की बात कही। मगर जब पूछा गया कि अगर चालान कर जुर्माना वसूला गया तो दुकानदार को रसीद क्यों नहीं दी गई। 
विज्ञापन



स्थानीय दुकानदारों ने सिपाही की वसूली का विरोध करते हुए नारेबाजी की। दुकानदारों का कहना था कि अगर जुर्माना लगाया जा रहा है तो उसकी रसीद तो दी जाए। एक माह पूर्व सिपाही ने एक अंडे वाले के साथ मारपीट भी की थी। दुकानदार अनोखे लाल, रामप्रसाद, झुम्मन सिंह, राजबहादुर, रामसेवक, रंजीत,  महेंद्र ने एसपी राजेश एस से सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। 

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया है कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया है। जिसे नियमानुसार न्यायालय में जमा कराया जाएगा। वसूली किए जाने के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें