फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में दो सड़क हादसे, दो ने गंवाई जान

Tue, 11 Jul 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल एटा
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
एटा में मंगलवार को सुबह हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध और महिला की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। दोनों ही हादसे अलग-अलग जगह हुए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एटा के मोहल्ला सरायमित्र निवासी रमेशचंद्र शर्मा (65)मंगलवार की सुबह टहलने के लिए निकले। वे टहलते हुए कोतवाली नगर क्षेत्र के तिराहे पर पहुंच गए। ये तिराहे को पार कर रही महोवा डिपो की रोडवेज बस से टकरा गए। 

टक्कर लगते ही वे गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरा हादसा, कासगंज जिले के थाना सोरों क्षेत्र में हुआ। कासगंज के मोहल्ला सलेमपुर बीवी निवासी सकीना बेगम (50) व उनका पुत्र अवरार दोनों बाइक से फिरोजाबाद जा रहे थे। 
विज्ञापन


सड़क पर आ रहे कैंटर की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइकसवार बुरी तरह घायल हो गए। सकीना बेगम की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र की हालत गंभीर है। घटना मिरैची थाना बगला ख्याली के पास हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक को पोस्टमार्टम व घायल को उपचार के ‌लिए अस्पताल भेजा गया।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें