फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो सर्विलांस प्रणाली से कासगंज रेलवे स्टेशन को सुसज्जित करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज रेलवे स्टेशन को वीडियो सर्विलांस प्रणाली से सुसज्जित करने की तैयारी की जा रही है। अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए यह योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

कासगंज जंक्शन महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल है। यहां से बरेली, रामनगर, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, अहमदाबाद, जयपुर, मुंबई के लिए ट्रेनें जाती हैं। स्टेशन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी रेल पुलिस और राजकीय पुलिस की होती है। पुलिस इस स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम का दावा करती है। इस बीच सुरक्षा की कड़ी में एक कदम रेलवे ने और आगे बढ़ाया है। अब कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन को वीडियो सर्विलांस प्रणाली से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे की टीम यहां पहले जायजा भी ले चुकी है। इस प्रणाली से जब रेलवे जंक्शन पूरी तरह सुसज्जित हो जाएगा तो प्लेटफार्म से लेकर रेलवे परिसर तक यात्रियों की सुरक्षा मजबूत हो जाएगी। इस प्रणाली के तहत प्लेटफार्म और रेलवे स्टेशन के बाहर अलग-अलग लोकेशन को कैद करने के लिए कैमरे लगाए जाएंगे और मॉनिटरिंग भी होगी।
16 स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे के अब तक हुए इस प्रणाली से सुसज्जित।
17 स्टेशन और होने हैं सुसज्ज्ति, उनमें कासगंज जंक्शन भी शामिल
- कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अभी वीडियो सर्विलांस प्रणाली लागू नहीं की गई है। यहां जल्द ही अगले चरण में इस प्रणाली को प्रभावी करने की तैयारी की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। - पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें