उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क पर ट्रकों से वसूली करने वाले सिपाही का वीडियो सामने आया है। पुलिस कमिश्नर ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर क दिया है। साथ ही मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र के रिंग रोड का है। यहां एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि वहां से निकल रहे ट्रक से एक युवक उतरता है और वहां पर तैनात पुलिसकर्मी के बारे में पूछता है। पुलिसकर्मी के न मिलने पर एटेले लगाए युवक को पैसे देकर आगे बढ़ जाता है।
चंद मिनट बाद वहां पर तैनात सिपाही राघवेंद्र सिंह आता है तो दुकानदार उसे पैसे दे देता है। इसका किसी ने दूर से वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आया तो सीपी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले में जांच के आदेश दिए हैं।