फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल के पीछे यमुना में गंदगी का वीडियो वायरल...अखिलेश यादव ने किया पोस्ट, नगर निगम ने बताया पुराना

Mon, 07 Jul 2025 03:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताजमहल के पीछे यमुना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। विदेशी पर्यटक के वीडियो को एक्स पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पोस्ट किया है। नगर निगम ने इस वीडियो को पुराना बताया है।
विज्ञापन
सपा प्रमुख ने किया पोस्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक विदेशी पर्यटक ताजमहल घूमने आई। दशहरा घाट पर उसने यमुना की गंदगी का वीडियो बनाया। वीडियो में वह मुंह ढंकते हुए गंदगी और दुर्गंध की हकीकत बयां कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विदेशी पर्यटक के इस वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। विदेशी पर्यटक के वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा-'भाजपा के राज में गंदगी का साम्राज्य'। जिसके बाद नगर निगम ने इस वीडियो को पुराना बताया है। 

उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस वीडियो को 3.71 लाख लोग देख चुके हैं। 19 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। 5 हजार से अधिक लोग री-ट्वीट कर चुके हैं। इस वीडियो में ताजमहल, यमुना और दशहरा घाट पर गंदगी को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें