आगरा। छावनी विधानसभा के भाजपा विधायक डा. जीएस धर्मेंश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उनके साथ छावनी क्षेत्र की समस्याओं और जनसुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा की गई। विधायक ने बताया कि दुकानदारों को दुकान के अधिकार के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को रक्षामंत्री के सक्षम रख स्थायी और स्पष्ट नीति बनाने की मांग की। उन्होंने बताया कि रक्षामंत्री ने छावनी क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक केशो मेहरा, राजेश गोयल, सजल बंसल और यदुराज गोयल शामिल रहे। संवाद