पिनाहट। कस्बा क्षेत्र में डग्गेमार ऑटो चालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है। क्षमता से अधिक सवारियां भरकर ऑटो चलाए जा रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
रविवार को एक ऑटो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सवारियां ऑटो के अंदर ही नहीं, बल्कि उसकी छत पर बैठकर यात्रा करती नजर आ रही हैं। इस तरह की लापरवाही से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।