फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'नीची जाति बोलकर मंदिर में पूजा नहीं...', पीड़िता ने सुनाया ऐसा दर्द, महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह गईं दंग

Thu, 19 Jun 2025 11:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कुल 65 शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी महिलाओं की शिकायत सुनने में लापरवाही करेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जनसुनवाई करतीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैडम, विजय नगर के एक मंदिर में पूजा करने गई थी। पुजारी और उसके बेटे ने सीढि़यों से धक्का देकर गिरा दिया। बोले, तू नीची जाति की है, यहां पूजा करने मत आया कर। आपका नाम बहुत सुना है, न्याय कीजिए। यह कहते हुए गौतम नगर, नगला धनी की सरोज रोने लगीं। सर्किट हाउस में बुधवार को जनसुनवाई कर रहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने उन्हें कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन


सरोज ने अध्यक्ष से कहा कि दिसंबर 2024 मेरे साथ घटना हुई थी, हरीपर्वत थाने में तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आयोग की अध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। दूसरा मामला बसई जगनेर का रहा। एक लड़की के पिता ने बताया कि 30 मई 2025 को राजस्थान के धीरज, लक्ष्मीनारायण, महेश निवासी गांव बसेड़ी राजस्थान और कालीचरन, भोला, राकेश अपने अन्य साथियों के साथ घर में लाठी-डंडे लेकर आए और मेरी नाबालिग बेटी को जबरन ले जाने लगे।

पड़ोसियों ने बेटी को छुड़ाया। मौके पर आई पीआरवी दो लड़कों और उनकी बाइक ले गई। पुलिस तहरीर लेने के बाद भी टहलाती रही। अधिकारियों से शिकायत करने पर 15 दिन बाद केस दर्ज किया गया। मगर, पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अध्यक्ष ने संबंधित एसीपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

दहेज न देने पर घर से निकाला
कैंट की महिला ने अध्यक्ष को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में हुई थी। पति व्यापार शुरू करने के नाम पर दहेज मांगने लगा। मना करने पर पति, ससुर, सास और देवर आए दिन मारपीट करने लगे। महिला थाना में केस दर्ज हुआ लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अध्यक्ष ने कार्रवाई कर चार्जशीट लगाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कुल 65 शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी महिलाओं की शिकायत सुनने में लापरवाही करेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ महिलाओं को मिलना चाहिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, परामर्श सेवाएं और वित्तीय सहायता के लिए प्रेरित करें। इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, उपायुक्त प्रोटोकाल पूनम सिरोही और सर्किल के एसीपी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-VIDEO: तेज रफ्तार कार की टक्कर से कई मीटर हवा में उछला साइकिल सवार, ऐसे हुई मौत...देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें