फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद एनकाउंटर पर बोले शोध छात्रा के पिता, मेरी बेटी के हत्यारों को भी दी जाए ऐसी ही सजा

Sat, 07 Dec 2019 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैदराबाद में दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपियों को सजा मिल गई है। अब हमारे मामले में भी त्वरित न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने बेरहमी से मेरी बेटी को मार डाला था। यह मांग की है आगरा के चर्चित शोध छात्रा हत्याकांड के मामले में वादी और पीड़िता के पिता ने। वो दोषियों को सजा दिलाने के लिए सात साल से लड़ाई लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


15 मार्च 2013 को दयालबाग स्थित शिक्षण संस्थान की शोध छात्रा की हत्या कर दी गई थी। उसके शरीर को 12 जगह से काटा गया था। इस घटना के बाद पूरे आगरा में प्रदर्शन हुए थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

इनमें एक आरोपी शिक्षण संस्थान के पूर्व अध्यक्ष का धेवता उदयस्वरूप अब भी जेल में बंद है। मामले की जांच सीबीआई ने भी की थी। चार्जशीट में डीएनए के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि की गई थी। लैब सहायक यशवीर संधू भी पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पीड़िता की आत्मा को मिली होगी शांति'

शोध छात्रा के पिता ने कहा कि हैदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर में जिस तरह से चारों आरोपियों को मारा है, उसी तरह की कार्रवाई दुष्कर्म और हत्या के अन्य आरोपियों के साथ भी होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इन आरोपियों को सजा देकर इसी प्रकार से त्वरित न्याय किया जाए, जिस तरह से हैदराबाद के आरोपियों के साथ किया गया। इससे पीड़िता की आत्मा को शांति मिली होगी। 

शोध छात्रा के पिता ने हैदराबाद की पीड़िता के परिजनों के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त कीं। यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं से किन पीड़ा से परिवार को गुजरना पड़ता है, यह हमें मालूम है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें