फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: अंधेरे में चली गोली, युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 07 Dec 2019 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के टूंडला में शुक्रवार रात भाई के साथ घर जा रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। युवक के सिर में गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। 
विज्ञापन


थाना नारखी के गांव बाघई का मजरा नगरिया निवासी अशोक उर्फ कन्हैया (25) पुत्र बच्चू सिंह शुक्रवार को टूंडला आया था। घर लौटते समय वो लेट हो गया। नगला बीच पहुंचकर उसने अपने एक साथी से उसे घर छोड़ने को कहा। साथी अशोक को बाइक से गांव के बाहर मिले उसके भाई धर्मेंद्र के पास छोड़कर लौट गया।

भाई के साथ अशोक घर लौट रहा था, तभी उसने कहा कि वो थोड़ी देर में आएगा। यह सुनकर धर्मेंद्र जैसे ही आगे बढ़ा, उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वो घबराकर बदमाशों द्वारा गोली मारने की बात कहते हुए गांव की और दौड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने भी की फायरिंग

उसकी आवाज सुनकर ग्रामीणों ने समझा कि गांव में बदमाश आ गए हैं, तो उन्होंने भी फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद लोगों ने पास जाकर देखा तो अशोक जमीन पर पड़ा था। गोली उसके सिर पर लगी थी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 

सूचना मिलते ही एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह व सीओ डॉ. अरुण प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। परिजन का आरोप है कि बदमाशों ने गोली मारी है। वहीं, मौके से हथियार नहीं मिलने पर लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें