फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सेतु निगम के वाइस चेयरमैन ने ट्रेन के एसी कोच में की ऐसी हरकत, शर्म से पानी-पानी हुई युवती

Mon, 01 Apr 2024 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सेतु निगम के वाइस चेयरमैन ने ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही युवती संग गंदी हरकत की। पीड़िता की शिकायत के बाद जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
girl demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में ट्रेन के एसी कोच में युवती के साथ छेड़खानी के आरोप में सेतु निगम के वाइस चेयरमैन को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। युवती की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


 

वारदात कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की है। मूलरूप में इंद्रा नगर लखनऊ निवासी युवती कोटा से 29 मार्च को ट्रेन के एच-1 कोच की सीट नंबर 10 पर सफर कर रही थी। रात ट्रेन के मथुरा पहुंचने पर गिरधरपुर रोड थाना हाईवे मथुरा निवासी सेतु निगम का वाइस चेयरमैन अनिल चौधरी भी पत्नी और परिवार के साथ ट्रेन में सवार हुआ।

युवती को लखनऊ जाना था। जबकि आरोपी अनिल चौधरी परिवार के साथ बिहार जा रहा था। बताते हैं कि सीट को लेकर युवती का अनिल चौधरी के साथ विवाद हो गया। जंक्शन के प्लेटफार्म पर ही ट्रेन में हंगामा बढ़ गया। मामले की जानकारी मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंच गई। जीआरपी टीम ने किसी तरह ट्रेन में हो रहे हंगामे को शांत किया।

युवती ने अनिल चौधरी पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी अनिल चौधरी बिहार में सेतु निगम में वाइस चेयरमैन के पद पर तैनात है। होली की छुट्टी पर घर आया था। ड्यूटी पर बिहार जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें