फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरसता के भाव के साथ समाज में काम कर रही विहिप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विश्व हिंदू परिषद का 57वां स्थापना दिवस शहर के श्री एकरसानंद आश्रम में संपन्न हुआ। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघ चालक राजपाल सिंह ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज के समरसता के भाव के साथ काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि सभी को अपने मूल को पहचानने की आवश्यकता है। साथ ही सभी स्वयं सेवकों से शाखा में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने देश और प्रदेश के लिए सेक्युलर हिंदुओं को बड़ा खतरा बताया। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को गति देने के लिए कहा। इससे पूर्व उन्होंने विभाग संघ चालक वीरेंद्र सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पराशर और महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी महाराज के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्रांत उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को ग्राम स्तर ले जाने की आवश्यकता है। प्रदेश में चादर और फादर की राजनीति अब खत्म हो चुकी है। जो हिंदुत्व की बात करेगा वही अब देश और प्रदेश पर राज करेगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विभागाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिला मंत्री सुशील यादव, प्रचार प्रमुख राहुल, नगर अध्यक्ष गुड्डन पंडित, धन्नू पाठक, प्रशांत कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें