फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ आगरा में भी प्रदर्शन, विहिप ने की रोक लगाने की मांग

Mon, 18 Jan 2021 09:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बॉलीवुड के अभिनेता सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ आगरा में सोमवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। शहर की आवास विकास कॉलोनी के सेंट्रल पार्क के बाहर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने सैफ अली खान के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही इस वेब सीरीज पर तुरंत रोक लगाए जाने की मांग उठाई। 

विज्ञापन


विहिप कैलाश प्रखंड के अध्यक्ष करन गर्ग ने कहा कि तांडव फिल्म में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। इसलिए इस फिल्म पर रोक लगनी चाहिए। इसके बाद सैफ अली खान का पुतला दहन किया। इस दौरान सारांश श्रीवास्तव, अमन पाराशर, प्रिंस मिश्रा, दिनेश गोयल, गिरीश, रमन, नवीन पचौरी, निखिल, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। 
संबंधित खबर- TANDAV : पांच के खिलाफ केस दर्ज करने बाद मुंबई पहुंची पुलिस टीम, गिरफ्तारी के लिए दबिश दी
विज्ञापन




जय झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष अमृतलाल मखीजा के निवास पर आयोजित बैठक में इस वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद रवि शर्मा ने की। इस दौरान मेघराज दियालानी, हिंदू जागरण के महानगर सह संयोजक गिरजेश तिवारी, राजेश शर्मा, नगर संपर्क प्रमुख सिंह कौशल शर्मा, विशाल सिंह, गोविंद वर्मा, किशोर बुधरानी मौजूद रहे।

संबंधित खबर- यहां देखिए सैफ और करीना के घर की INSIDE तस्वीरें, तांडव विवाद के बाद इसी के बाहर बढ़ाई गई है सुरक्षा
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेशभर में वेब सीरीज तांडव के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। राजधानी लखनऊ के थाना हजरतगंज में इस वेब सीरीज के निर्माता-निर्देशक और अमेजन ओरिजिनल इंडिया की हेड सहित पांच के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। पांचों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें