मथुरा। सांसद हेमामालिनी प्रियाकांत जू मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करते हुए।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। भाजपा सांसद हेमामालिनी ने ठाकुर श्रीप्रियाकांत जू मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। साथ ही भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज से भेंटकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
रविवार की शाम सांसद हेमामालिनी छटीकरा मार्ग स्थित शांति सेवाधाम पहुंचीं। विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा ने उनका स्वागत किया। सांसद ने मंदिर संस्थापक देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज से भेंटकर श्रीप्रियाकांत जू मंदिर गर्भगृह के दर्शन किए। इससे पूर्व पौन घंटे की मुलाकात में उन्होंने कोरोना महामारी, वृंदावन कुंभ एवं मथुरा-वृंदावन विकास आदि विषयों पर चर्चा की। देवकीनंदन महाराज ने उन्हें आगामी 8 फरवरी को होने जा रहे प्रियाकांतजू मंदिर के पंचम पाटोत्सव का निमंत्रण दिया। इस दौरान सांसद ने 2 वर्ष पूर्व पर्यावरण दिवस पर मंदिर परिसर में लगाए गए पौधे को देखा और खुशी जाहिर की। इस मौके पर विष्णु शर्मा, जगदीश वर्मा, गजेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, जनार्दन शर्मा आदि मौजूद रहे।