फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अयोध्या में दीयों पर इतना खर्च क्यों...' अखिलेश के बयान पर विहिप नेता बोले- सनातन विरोधी मानसिकता छोड़ें

Sun, 19 Oct 2025 01:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव के 'दिवाली-क्रिसमस' पर दिए बयान पर विश्व हिंदू परिषद के नेता विनोद बंसल ने तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जब ईसाई धर्म नहीं था, तब भी दिवाली मनाई जाती थी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर विहिप नेता ने की टिप्पणी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 'दिवाली-क्रिसमस' वाले बयान पर विहिप नेता विनोद बंसल ने कहा कि दीये बनाने वाला कुम्हार समाज, जिस पर हमें गर्व है। ये समाज अपने दीयों से पूरी दुनिया को रोशन करना चाहता है। लेकिन उन्हें (अखिलेश यादव) चिंता है कि कहीं पीडीए का समाज भी रोशन न हो जाए, समाज के लोगों की कमाई न हो जाए। 
विज्ञापन


विहिप नेता ने कहा कि जब ईसाई धर्म नहीं था, तब भी दिवाली मनाई जाती थी। आज दिवाली पर वह क्रिसमस पर प्रवचन दे रहे हैं। क्रिसमस दो महीने बाद आएगा। उन्हें ये भी नहीं पता कि कौन सा त्योहार आने वाला है और कौन सा आ चुका है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी सनातन विरोधी मानसिकता से कब मुक्त होंगे?
 

 

#WATCH | On SP chief Akhilesh Yadav's "Diwali-Christmas" remark, VHP leader Vinod Bansal says, "...The community that makes 'diyas', the Kumhar community, which we are proud of, wants to illuminate the entire world with their diyas. But they are concerned lest the community of… https://t.co/81OAW5VmdV pic.twitter.com/TzqS1bPyfD

— ANI (@ANI) October 19, 2025

 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

सपा मुखिया ने दिया था ये बयान
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार अयोध्या में दीयों पर हर साल बार-बार इतना धन क्यों खर्च कर रही है, यह समझ से परे है। दुनिया के तमाम देशों में क्रिसमस पर महीनों रोशनी रहती है, उनसे सीखना चाहिए। साथ ही कहा कि सपा सरकार बनने पर हर साल कुम्हारों से एक करोड़ दीये खरीदे जाएंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें