फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अधिवेशन में जुटेंगे दिग्गज

Wed, 28 Feb 2024 03:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन 7 मार्च को होगा। इसे कोठी मीना बाजार के मैदान या जीआईसी ग्राउंड में कराने पर विचार चल रहा है। इसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद डॉ. भोला सिंह ने यह जानकारी मंगलवार को सर्किट हाउस में दी। बताया कि अधिवेशन में उत्तर प्रदेश, ेेमध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों के संगठन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इसमें दलित उत्थान सहित अन्य विषयों पर चिंतन किया जाएगा। डॉ. सिंह ने बताया कि संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर से जुड़े हुए स्थलों को पंच तीर्थ के नाम से विकसित किया जा रहा है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने बताया कि भोपाल में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास स्मारक की आधारशिला रखी है। अधिवेशन की सफलता पर भी चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत आर्य, डॉ. रामबाबू हरित, ओमप्रकाश चलनी वाले, सुनील कर्मचंदानी, प्रियंका सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें