फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैं आगरा की बन जाऊंगी.... गाने के साथ फैंस को दीवाना बना गई तुलसी

Wed, 28 Feb 2024 03:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। वीआईपी सोफे के ऊपर और बैरिकेडिंग पर चढ़ बॉलीवुड सिंगर तुलसी कुमार को देखने और सुनने के लिए लालायित फैंस ने जैसे ही फिल्म कबीर सिंह का गाना साथ छोडूंगी ना तेरे पीछे आऊंगी मैं आगरा की बन जाऊंगी.... के सुर सुने तो दर्शक भी तुलसी तुलसी नाम पुकारने लगे।
विज्ञापन

मंच से तुलसी कुमार ने दम मारो दम... रात चांदनी में और तू... मेरे यारा तेरे गम अगर पाएंगे... तुम जो आए जिंदगी में बात बन गई... आदि गानों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनते ही युवा दिलों की धड़कने भी तेज हो गई। तुलसी की लाइव सिंगिग को कोई रिकॉर्ड करता दिखा तो कोई वीडियो कॉल कर अपनों को तुलसी को गाना गाता दिखा रहा था। मुक्ताकाशीय मंच पर गाना गाती, थिरकती तुलसी को देख बैरिकेडिंग पर युवक, युवतियां थिरकने लगे। पुलिस की लाख रोक के बावजूद भी टेंट को फाड़ तो कोई वीआईपी सोफे के ऊपर चढ़कर तुलसी के गानों पर झूमने को मजबूर रहे फैंस।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें