फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

337 ग्राम पंचायतों में किए गए इंटरनेट केबिल कार्य का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को समिति के सह अध्यक्ष राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव की मौजूदगी में हुई। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए 337 ग्राम पंचायतों तक इंटरनेट एक्सेस के लिए बीएसएनएल द्वारा डाली गई लाइन का सत्यापन कराने के आदेश दिए। अन्य योजनाओं का लक्ष्य भी जल्द पूर्ण करने के लिए कहा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सांसद ने कहा कि अंत्योदय राशन कार्डधारकों का सत्यापन कराया जाए। जिनकी आर्थिक में सुधार हुआ हो, उनके पात्र गृहस्थी राशन कार्ड बनाए जाएं। खाली स्थानों पर गरीब पात्र व्यक्तियों को अंत्योदय कार्ड जारी किए जाएं। उन्होंने उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में गत वर्ष के अवशेष 11 आवासों को 31 अक्तूबर तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिए।
डिजिटल इंडिया पब्लिक इंटरनेट एक्सेस कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि छह विकास खंडों की 337 ग्राम पंचायतों में अब तक लाइन डाली जा चुकी है। इस पर बीएसएनएल के टीडीएम को तत्काल सूची उपलब्ध कराने और परियोजना निदेशक डीआरडीए को सत्यापन कराने के आदेश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्य 3330 की तत्काल पूर्ति करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड जारी किए जाएं। बिजली और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और योजनाओं का पात्रों तक लाभ पहुंचाने के लिए निर्देश दिए। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने उन्हें आदेशों का पालन करने लिए आश्वस्त किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीपी सिंह, परियोजना निदेशक केके सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें