फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News:  एसएन मेडिकल कॉलेज में वेंटीलेटर फुल, तीमारदारों ने अंबू बैग से मरीजों को दी ऑक्सीजन

Thu, 20 Oct 2022 11:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई। यहां  वेंटीलेटर फुल होने पर तीमारदारों ने मरीजों को अंबू बैग से ऑक्सीजन दी। वेंटीलेटर खाली होने के बाद मरीजों को शिफ्ट किया गया।
 
विज्ञापन
तीमारदारों ने अंबू बैग से मरीजों को दी ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को पहुंचे गंभीर मरीजों को तीमारदारों ने अंबू बैग के जरिए ऑक्सीजन दी, जिसका इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिस समय मरीज पहुंचे वेंटीलेटर फुल थे। वेंटीलेटर खाली होने के बाद मरीजों को शिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन

 एसएन इमरजेंसी के मेडिसिन वार्ड में छह, ट्रामा सेंटर में छह, आइसीयू और मेडिसिन विभाग के आइसीयू को मिलाकर कुल 45 वेंटीलेटर हैं। गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने से वेंटीलेटर फुल चल रहे हैं। वेंटीलेटर उपलब्ध होने तक मरीजों की जान बचाने के लिए तीमारदारों को अंबू बैग से आक्सीजन देनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को दो मरीजों को करीब दो घंटे तक ब्रेन सर्किट की मदद से अंबू बैग से आक्सीजन दी गई। तीमारदारों को अंबू बैग ऑक्सीजन देने कोमदद के लिए वार्ड ब्वाय नहीं मिले।

तीमारदारों का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वेंटीलेटर खाली होने के बाद मरीजों को शिफ्ट किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि गंभीर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वेंटीलेटर खाली न होने पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है, जिससे मरीजों की जान बचाई जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें