फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नीट शुरू होने से पहले रेंगे वाहन, छूटते ही लगा जाम, परिजन के खड़े होने और कारों की पार्किंग के कारण बिगड़े हालात

विज्ञापन
वाहनों के दबाव के कारण ट्रैफिक रेंगकर चलता रहा। - फोटो : योगेश कुशवाहा
विज्ञापन
आगरा। नीट परीक्षा के चलते रविवार को एमजी सड़क पर सुबह 10 बजे से ही वाहनों के दबाव के कारण ट्रैफिक रेंगकर चलता रहा। शाम को परीक्षा छूटने पर हालात बिगड़ गए। एमजी रोड, पचकुइयां, लोहामंडी, मदिया कटरा, आरबीएस तिराहा और भगवान टॉकीज़ चौराहा आदि क्षेत्रों में वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

नीट के चलते रविवार को सुबह से ही परीक्षार्थी परिजन के साथ परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच गए थे। 11 बजे से प्रवेश मिलना शुरू होना था। हरीपर्वत चौराहे के पास एमडी जैन, सेंट जोंस कॉलेज और आगरा कॉलेज में परीक्षा थी। केंद्रों के बाहर परिजनों ने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर दिया था। आगरा कॉलेज के बाहर एमजी रोड का काफी हिस्सा वाहनों से घिर गया। इससे एमजी रोड पर दिन भर वाहन रेंगते रहे। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान सड़क पर वाहनों की पार्किंग करने वालों से वाहन हटवाए गए थे। परीक्षा छूटने के दौरान यातायात पुलिस की टीम ने संचालन किया और वाहनों को निकलवाया। वाहनों की अधिकता के कारण स्लो ट्रैफिक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें