फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News Today: घने कोहरे की चादर में लिपटे आगरा-मथुरा, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन; दृश्यता लगभग शून्य रही

Sun, 24 Dec 2023 10:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा और मथुरा शहर रविवार को घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे। वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। सुबह दृश्यता लगभग शून्य रही। 
विज्ञापन
मथुरा हाईवे पर छाया कोहरा, रेंगते वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा और मथुरा शहरों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। आलम यह रहा कि 100 मीटर भी देखना मुश्किल हो रहा था। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। चालक लाइट जलाकर आगे बढ़े। हालांकि यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में इस कोहरे का कोई असर नहीं है। वहीं किसान गेहूं की फसल को लेकर खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अभी आने वाले दिनों में कोहरा पड़ेगा। रविवार को मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, आगरा सहित आसपास के क्षेत्र घने कोहरे में लिपटे नजर आए। मथुरा और आगरा में सुबह के समय घना कोहरा होने की वजह से दृश्यता लगभग शून्य रही। हाइवे पर वाहन चालक गाड़ियों की लाइट जलाकर निकले। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: चूहों ने खोखली कर दी पुलिया, ढहने से स्कूटी सवार गड्ढे में गिरा... बाल-बाल बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक आगे अभी तेज शीतलहर चलने से हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ सकती है। ताजनगरी व तीर्थनगरी में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से गलन बढ़ गई है। लोग कांपते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह धुंध के साथ कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। 29 दिसंबर तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें