फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शराब पीने से रोकने पर सब्जी विक्रेता के सीने में चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 17 Oct 2022 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सब्जी विक्रेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि ठेल पर शराब पीने का विरोध किया। गुस्से में आए आरोपी ने इसी बात को लेकर उसके सीने में चाकू घोंप दिया। लहूलुहान सब्जी विक्रेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
मृतक सब्जी विक्रेता व परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला के नरायच में रविवार रात को शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने सब्जी विक्रेता रवि (32) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी युवक भाग निकला। मामले में मृतक की पत्नी ने आरोपी युवक, उसके पिता और भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कुछ ही देर बाद हत्यारोपी को पकड़ लिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रवि घर में अकेला कमाने वाला था।
विज्ञापन


नरायच के चार सैय्यद निवासी रवि घर के पास ही मंडी में सब्जी की ठेल लगाता था। परिजन ने बताया कि रविवार रात को सवा दस बजे वह ठेल को बढ़ा रहा था। तभी सुदामा पुरी का मनोज पहुंच गया। वह ठेल के पास आकर शराब पीने लगा। वह गाली भी दे रहा था। यह देखकर रवि ने मना किया। इस पर वह हाथापाई करने लगा। मनोज ने रवि की ठेल से चाकू उठा लिया। इसके बाद दूर जाकर खड़ा हो गया। मना करने पर पत्थर फेंकने लगा। रवि के रोकने पर उसके सीने में चाकू मार दिया, जिससे रवि वहीं गिर गया। यह देखकर आरोपी भाग निकला।

लोगों ने आरोपी को भागते देखा 

रवि की पत्नी सरिता और मां आ गईं। आरोप है कि मनोज के पिता रमेश, भाई रवि और जगवीर भी आ गए। वह उसका ही सहयोग करने लगे। इसके बाद भाग निकले। कई लोगों ने स्ट्रीट लाइट की रोशनी में सभी को देखा था। सरिता मोहल्ले के लोगों के सहयोग से पति को एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर आईं, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी सरिता की तहरीर पर मनोज, रवि, जगवीर उर्फ डोकरा और रमेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मनोज को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

दिवाली से पहले पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक रवि के चचेरे भाई महेश चंद ने बताया कि रवि कई साल से अपनी ननिहाल में रह रहा था। रवि के पिता धर्मपाल की पूर्व में मौत हो गई थी। उनके पांच बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी आठ साल की पायल है। इसके बाद छह साल की मनीषा, पांच साल का सुंदर, चार साल का गुनू और ढाई साल का हर्ष है। 

दिवाली से पहले बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पति सरिता बेसुध हो गई हैं। उन्हें रिश्तेदार संभाल रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना था कि युवक की नशेबाजी ने एक परिवार को उजाड़ दिया। अब परिवार का कौन सहारा बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें