फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 3000 व्यापारियों को जारी हैं व्यापार बंद करने के नोटिस, दुकानदार बोले- न छीना जाए हमारा रोजगार

Mon, 17 Oct 2022 06:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जिन प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया है, उनमें 50 से अधिक होटल व रेस्टोरेंट के अलावा हैंडलूम, मार्बल व अन्य दुकानदार शामिल हैं। आज व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने की मोहलत खत्म हो रही है। 
विज्ञापन
ताजगंज में दुकानों पर लगे बैनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आगरा विकास प्राधिकरण ने ताजमहल के पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी गेट पर 3000 हजार प्रतिष्ठानों को 17 अक्तूबर तक बंद करने के नोटिस दिए हैं। सोमवार को इनकी मियाद खत्म हो जाएगी। इसके बाद एडीए ने बलपूर्वक प्रतिष्ठान बंद कराने और इसके लिए व्यापारियों को स्वयं जिम्मेदार रहने का अल्टीमेटम दिया था। 

विज्ञापन


जिन प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया है, उनमें 50 से अधिक होटल व रेस्टोरेंट के अलावा हैंडलूम, मार्बल व अन्य दुकानदार शामिल हैं। एडीए ने राजस्व विभाग, नगर निगम, टोरंट पावर के साथ मिलकर 500 मीटर के दायरे में व्यावसायिक गतिविधियों का सर्वे पूरा कर लिया है। 

सैकड़ों साल से कर रहे काम

होटल संचालक संदीप अरोरा ने बताया कि ताजमहल के आसपास शाहजहां के जमाने से व्यापार हो रहा है। सैकड़ों सालों से यहां लोग काम कर रहे हैं। विकास प्राधिकरण की कार्रवाई न्यायोचित नहीं है। 

विज्ञापन

हमारा न छीना जाए रोजगार

दुकान संचालक आरिफ तैमूरी ने कहा कि त्योहार आने वाला है। ऐसे समय हमसे रोजगार न छीना जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। कार्रवाई से हजारों लोग बर्बाद हो जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया है यह आदेश 

सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के 500 मीटर दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां बंद कराने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के अनुपालन में एडीएप ने इस परिधि में आ रहे प्रतिष्ठानों को 17 अक्तूबर तक व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के नोटिस दिए हैं। जिनकी मियाद सोमवार को खत्म हो जाएगी।

आज दाखिल हो सकती है पुनर्विचार याचिका

ताजगंज डवलपमेंट फाउडेंशन अध्यक्ष नितिन सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर पुनर्विचार याचिका सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हो सकती है। याचिका का मजमून तैयार हो चुका है। कुछ सलंग्नक जोड़े जाएंगे। इसके लिए सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें