फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जूडो चैंपिनशिप में वाराणसी और मुरादाबाद मंडल विजेता बने

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रदेशीय समन्वय सीनियर पुरुष, महिला जूडो की तीन दिवसीय चैंपिनशिप का एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश से कुल 15 मंडल 1 स्पोर्ट्स काॅलेज की टीमों से 200 खिलाडि़यों प्रतिभाग किया। टीम चैंपियन बालक वर्ग में वाराणसी मंडल और बालिका वर्ग में मुरादाबाद मंडल विजेता बना। अन्य खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में पदक हासिल किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन डाॅ. अशोक रैना, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, सचिव जिला जूडो संघ तुलसीदास भाष्कर, विजय लक्ष्मी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता के प्लस 78 किग्रा. बालिका वर्ग में सीमा यादव बरेली स्वर्ण, स्वाति तिवारी लखनऊ को रजत पदक मिला। प्लस 100 किग्रा. बालक वर्ग में सूरज मौर्या वाराणसी स्वर्ण, नीरज कुमार मेरठ रजत, प्रबल सिंह मुरादाबाद, आर्यन राजावत कानपुर को कांस्य पदक मिला। इस दौरान प्रकाश चंद्रा, राम मिलन, राजेश यादव, हरदीप सिंह, टीडी.भास्कर, रूप कृष्ण बघेल, राजेंद्र शर्मा, संजय गिरी,अश्वनी गुर्जर, राजेश भारद्वाज, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें