मैनपुरी। जिले में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार को कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले के 189 स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों को टीकारकण कराया गया। शिविरों में देर शाम तक 6600 लोगों का टीकाकरण किया गया।
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर सोमवार को जिले के 189 स्थानों पर शिविर लगाकर टीकाकरण कराया गया। सुबह आठ बजे से शुरू हुए शिविर शाम पांच बजे तक जारी रहे। शिविरों में कुल 6600 लोगों को टीकाकरण कराया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने जिले के लोगों से अपील की है कि अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ। जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है। वह समय से टीकाकरण कराएं। सोमवार को जिले में 55 लोगों की एंटीजन कार्ड से जांच कराई गई। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।