कासगंज सोरों की हरिपदी गंगा में स्नान करते श्रद्घालु
- फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरों। देवोत्थान एकादशी पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने कछला गंगा घाट, कादरगंज घाट, लहरा घाट एवं हरि की पदी पर गंगा स्नान किया। साथ ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार के लिए खुशहाली मांगी। इस दौरान गंगा घाट हर हर गंगे से गुंजायमान रहे। वहीं, लोगों साधु-संतों व जरूरतमंदों को दान दक्षिणा भी दी।
इस दौरान वाराह मंदिर, श्याम वाराह मंदिर, सोमेश्वर, मानस मंदिर, राधाकृष्ण, पंचमहाशक्ति, मनकामेश्वर, बालाजी दरबार, रघुनाथजी, सिद्ध विनायक, अन्नपूर्णा, द्वारिकाधीश, सिद्ध हनुमान, संकट मोचन, बटुकनाथ, ग्राम्यदेवी, भादवा माता, योगेश्वर मंदिरों में सेवायतों द्वारा भगवान को नूतन पोशाक पहनाकर अभिषेक किया गया। देवों के उठने पर मंदिरों में कीर्तन आदि के कार्यक्रम हुए।