फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, खेत में फेंका शव, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

Sun, 16 Aug 2020 01:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
यहीं मिला अधेड़ का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नगला मनी में मामूली विवाद के बाद हमलावर आरोपी पीड़ित किसान को घर से खींचकर खेत पर ले गए। वहां उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह किसान का शव खेत में मिलने के बाद परिजनों को वारदात के संबंध में जानकारी हुई। पत्नी ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
गांव नगला मनी निवासी अरविंद कुमार (45) शुक्रवार की शाम घर के बाहर चारपाई पर लेटा हुआ था। पास की चारपाई पर पत्नी भी लेटी हुई थी। परिजनों के अनुसार रात करीब 10 बजे पड़ोसी बसंत कुमार ने चारपाई पर सो रही अरविंद की पत्नी रामा देवी पर टॉर्च की रोशनी मारी। इसी बीच बसंत ने अरविंद को लाठी मार दी।

झगड़े के दौरान बसंत के साथ जितेंद्र, विवेक व राजपाल भी वहां आ गए और अरविंद को पीटना शुरू कर दिया। पत्नी का आरोप है कि देवर नीरज कुमार और उसके भाई संतोष ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटा गया। पत्नी का आरोप है कि वह सभी लोग पति को पकड़कर खेत की ओर ले गए। वहां लाठी डंडा से पीटकर अरविंद की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बच्चों के साथ घर पर ही पति के लौटने का इंतजार करती रही, लेकिन शनिवार की सुबह पति का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रामा देवी ने नामजद लोगों के विरुद्ध पति की पीट पीटकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पहलवान सिंह, प्रभारी निरीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें