फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP MLC Election 2022: सपा को बड़ा झटका, एटा में दोनों प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त, भाजपा की निर्विरोध जीत तय

Tue, 22 Mar 2022 04:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी को एमएलसी चुनाव में बड़ा झटका लगा है। मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरण सीट से सपा के दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में एमएलसी चुनाव को लेकर दो दिन से चल रही हंगामेदार स्थिति के बीच मंगलवार दोपहर को जिला प्रशासन ने सपा के दोनों प्रत्याशियों के शपथ पत्रों में कमी बताते हुए नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया है। इनके अलावा सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार के नामांकन पत्र को भी खारिज किया गया है। इसके साथ ही भाजपा के प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह और आशीष यादव का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।

विज्ञापन


दो सदस्य पदों वाली मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरण सीट के लिए सोमवार को अंतिम दिन भाजपा, सपा सहित पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। सपा से प्रत्याशी उदयवीर सिंह और राकेश सिंह यादव ने एक-एक सेट में रिटर्निंग अधिकारी डीएम अंकित अग्रवाल को अपने नामांकन पत्र जमा किए। वहीं भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह और आशीष यादव ने पर्चा दाखिल किए। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। 

सपा प्रत्याशियों के शपथ पत्रों में बताई गई कमी

नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला प्रशासन ने सपा के उदयवीर सिंह और राकेश सिंह यादव के शपथ पत्रों में कमी बताते हुए नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया। वहीं सुभासपा प्रत्याशी अनुज कुमार का नामांकन भी खारिज हो गया है। ऐसे में अब दो सदस्य पदों वाली मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान बवाल भी हुआ। सपा प्रत्याशियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

सपा प्रत्याशियों ने लगाया मारपीट का आरोप 

आरोप है कि कलक्ट्रेट पहुंचे सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह और राकेश यादव को वहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान सपा प्रत्याशियों के कपड़े भी फट गए। उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना से कलक्ट्रेट में अफरातफरी मच गई। इससे पूर्व नामांकन के अंतिम दिन भी सपा और भाजपा के लोग भिड़ गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें