फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरसदन में सजेगा हुनर का महामंच: उत्तम स्कूल कनेक्ट-2026 का ग्रैंड फिनाले, अमित मिश्रा की होगी लाइव प्रस्तुति

Wed, 09 Sep 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

अमर उजाला और उत्तम इंस्टीट्यूट के संयुक्त आयोजन में उत्तम स्कूल कनेक्ट-2026 का ग्रैंड फिनाले आज सूरसदन में होगा। गायन, एकल व समूह नृत्य, स्टैंडअप कॉमेडी और अन्य विधाओं में विद्यार्थी प्रतिभा दिखाएंगे, जबकि पार्श्व गायक अमित मिश्रा की लाइव प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी।
 
विज्ञापन
उत्तम स्कूल कनेक्ट-2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरों की ताल, पैरों की थाप और हंसी के ठहाकों के बीच बुधवार को सूरसदन युवा प्रतिभाओं के हुनर का गवाह बनेगा। अमर उजाला एवं उत्तम इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उत्तम स्कूल कनेक्ट-2026 का ग्रैंड फिनाले 9 सितंबर को होगा। शहर के विभिन्न स्कूलों से सेमीफाइनल में चयनित विद्यार्थी गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, स्टैंडअप कॉमेडी और अन्य विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


3 सितंबर को सूरसदन में हुए सेमीफाइनल में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से निर्णायक मंडल और दर्शकों को प्रभावित किया था। अब फाइनल में चयनित प्रतिभागियों के बीच मुकाबला होगा। बड़ा आकर्षण बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अमित मिश्रा की लाइव प्रस्तुति होगी। एकल नृत्य में 14 प्रतिभागी एकल नृत्य में होली पब्लिक जूनियर कॉलेज के यश मौर्या व भव्या पाठक, बीडी कॉन्वेंट की मन्नत, ऑल सेंट्स की प्राची, प्रज्ञा व पोशिका, कर्नल ब्राइटलैंड की ईशान्या, जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल की प्रगति, गायत्री पब्लिक स्कूल की निधि जैन, मिल्टन पब्लिक स्कूल के आदित्य व तनिष्का, सचदेवा मिलेनियम की निकिता और शिवालिक कैम्ब्रिज की त्रिशा प्रस्तुति देंगी।

ग्रुप डांस में दिखेगा तालमेल समूह नृत्य में होली पब्लिक स्कूल, बीडी कॉन्वेंट स्कूल, मिल्टन पब्लिक स्कूल, शिवालिक कैम्ब्रिज स्कूल, एसएस कॉन्वेंट स्कूल और गणेश राम नागर स्कूल के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इनकी आवाज से गूंजेगा मंच गायन में होली पब्लिक के तनिष विश्वास व शुभी अग्रवाल, बीडी कॉन्वेंट की संजना, गायत्री पब्लिक के अर्पित मोदी, मिल्टन की श्रेष्ठा शर्मा, सचदेवा मिलेनियम के श्रेयांश, शिवालिक कैम्ब्रिज की श्रेष्ठा, सेंट एंड्रूज के प्रिंस तोमर, बलूनी पब्लिक की शक्ति, बलूनी स्कूल ऑफ कॉम्पटीशन के अंश व केशव, एसएस कॉन्वेंट की सौम्या, जीडी गोयनका के आर्यन, पर्णिका, विदिशा व देविका, लाइफलाइन पब्लिक की नव्या और सरस्वती विद्या मंदिर के अंशुल प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


सेंट पैट्रिक की कक्षा सात की छात्रा ऐश्वर्या की की-बोर्ड प्रस्तुति भी विशेष आकर्षण रहेगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा मंच देना है, जहां वे स्कूल स्तर से आगे बढ़कर आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकें। बुधवार को सूरसदन में प्रतियोगिताओं के साथ अमित मिश्रा की लाइव प्रस्तुति युवा प्रतिभाओं के इस उत्सव को खास बनाएगी

कॉमेडी और दूसरी विधाओं का भी तड़का
स्टैंडअप कॉमेडी में शिवालिक पब्लिक की श्रेष्ठा, कर्नल ब्राइटलैंड के निखिल और सरस्वती विद्या मंदिर के संस्कार दर्शकों को गुदगुदाएंगे। वहीं गायत्री पब्लिक की भूमि ठगेला व कृतिका वर्मा अभिनय, मोक्षदा सिकरवार कविता गायन और होली पब्लिक के त्रिजल सिंह व शिवालिक कैम्ब्रिज के स्वास्तिक इंस्ट्रूमेंटल प्रस्तुति देंगे।

इन लोगों ने निर्णायक की भूमिका निभाई
प्रतियोगिताओं के विभिन्न चरणों में निर्णायक मंडल में दीपक जैन, प्रीति सिंह, आकाश कुमार, दीपक शर्मा, धीरज कुमार, भीमसेन शिरोमणि, पंकज वर्मा, संस्कृति शर्मा, पंकज सक्सेना, सुजल गोयल, सचिन कुशवाह, सोनू माहौर, सूरज सिंह और दुष्यंत शाक्य ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें