फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी-ब्याह का महंगा खर्च होगा कम, बजट में मिला सबसे बड़ा तोहफा; हर विधानसभा में बनेगा ‘उत्सव भवन’

Sat, 14 Feb 2026 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यक्रमों के लिए हर विधानसभा में उत्सव भवन बनेंगे। इन उत्सव भवनों में मंडप और आधुनिक कमरे मिलेंगे।
विज्ञापन
शादी समारोह में सजे बैंक्वेट हॉल । संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट में हर विधानसभा क्षेत्र में उत्सव भवन के निर्माण का प्रावधान किया गया है। वह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगें जिसमें ग्रामीण सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजन कर सकेंगे। जिले का पहला उत्सव भवन फतेहपुरी सीकरी के कराही ग्राम में बनेगा।
विज्ञापन


हर विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य उत्सव भवन बनाया जाएगा। इससे ग्रामीणों को शादी-ब्याह और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए महंगे मैरिम होम या बेंक्वेट हॉल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वह गांव में ही कार्यक्रम संपन्न कर सकेंगे। इन उत्सव भवनों में एक विशाल हॉल, विवाह रस्मों के लिए सुंदर मंडप और मेहमानों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं वाले कमरे बनाए जाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि फतेहपुर सीकरी के कराही गांव में काम शुरू हो चुका है। इन उत्सव भवनों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों के खर्च में कमी आएगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर सामुदायिक भाईचारे को भी बढ़ावा मिलेगा। उनके जीवन स्तर में बदलाव आएगा। ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय पंचायत भवन बनाए जाएंगे। यह केवल सरकारी काम के लिए नहीं, बल्कि गांव के छोटे-मोटे कार्यक्रमों, ट्रेनिंग और डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में भी इस्तेमाल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें