फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: झोपड़ी में लग गई आग, जिंदा जलकर छह पशुओं की मौत; सामने आई भयानक तस्वीर

Sat, 14 Feb 2026 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में भीषण आग लग गई। इस आग में जिंदा जलकर छह पशुओं की मौत हो गई। सूचना मिलते ही दमकल का गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
 
विज्ञापन
जिंदा जलकर छह पशुओं की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव औध निवासी संजीव पुत्र पूरनमल के यहां शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण झोपड़ी में अचानक आग लग गई। भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से चार बकरियां और दो भैंस जिंदा जल गईं, जबकि कई अन्य पशु झुलस गए। आग तेजी से फैलने पर ग्रामीणों ने बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
विज्ञापन


सूचना पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। आग लगने से पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें