फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बेसिक शिक्षा विभाग की किताब में मिस प्रिंट, राष्ट्रगान से गायब हुआ उत्कल बंग शब्द

Sat, 10 Sep 2022 06:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कक्षा 5 की हिंदी की वाटिका नामक यह किताब मथुरा के प्रमोद प्रिंटर के यहां पब्लिश हुई। इसका विवरण किताब पर दर्ज है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की किताब में मिस प्रिंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 5 की हिंदी की किताब में छापे गए राष्ट्रगान से कुछ शब्द गायब हैं। राष्ट्रगान से उत्कल बंग शब्द गायब होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। कौशांबी जिले में बांटी गईं किताबों में मिली गड़बड़ी के बाद वहां के बीएसए ने कहा कि यह किताब मथुरा की एक प्रिंटिंग प्रेस पर छपी हैं, हो सकता है यह प्रिंटिंग मिस्टेक हो। जिस किताब में राष्ट्रगान छपा है उसका नाम वाटिका है।
विज्ञापन


यह कक्षा 5 में पढ़ाई जाती है। इस किताब के आखिरी पेज पर राष्ट्रगान लिखा हुआ है। इसमें पंजाब -सिंधु -गुजरात -मराठा के बाद उत्कल बंग शब्द नहीं है। फिर सीधे पांचवी लाइन विंध्य हिमाचल यमुना गंगा से शुरू है। यह एक दो किताब में नहीं बल्कि ढाई लाख किताबों में गलती हुई है।

कक्षा 5 की हिंदी की वाटिका नामक यह किताब मथुरा के प्रमोद प्रिंटर के यहां पब्लिश हुई। इसका विवरण किताब पर दर्ज है। इस संबंध में प्रेस के मालिक प्रमोद गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा केवल इसका कवर पेज छापा गया है। उन्होंने पूरी किताब नहीं छापी केवल कवर पेज छापा था। यह ऑर्डर उनको बेसिक शिक्षा विभाग से नहीं बल्कि मथुरा की ही दूसरी प्रेस हाईटेक प्रिंटर ने दिया था। उन्होंने प्लेट हमारे यहां भेजी जिसे छाप दिया गया।
विज्ञापन


हाईटेक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक रामप्रकाश हैं जो फैक्ट्री पर नहीं थे। हालांकि किताब में हुई गलती को दूर करने के लिए अब उत्कल बंग लिखे शब्द के स्टीकर छापे जा रहे हैं, जिनको उस जगह लगा दिया जायेगा जहां मिस प्रिंट है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें