फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आंधी-बारिश से पोल टूटा, कार क्षतिग्रस्त, जिले भर में बिजली आपूर्ति हुई प्रभावित

Sun, 14 Jun 2026 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर मे रात्रि मे आई आंधी तूफान से बिजकोली मे धराशाही विद्युत पोल - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आगरा। दो दिन से रात के समय चल रही तूफानी हवाओं से जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था जबरदस्त तरीके से प्रभावित हुई है। शुक्रवार रात चली हवाओं और बारिश की वजह से शहर के दो स्थानों पर बिजली के खंभे टूटकर गिरने से एक कार क्षतिगस्त हो गई। कार पर खंभा गिरने की घटना नालंदा टाउन में हुई। वहीं, दयालबाग के मोहम्मदपुर में स्ट्रील लाइट वाला खंभा गिर गया। हालांकि यहां जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण इलाकों में रात में आंधी आने की वजह से कई दर्जन पोल टूट गए। कुछ जगह तार भी टूटने की शिकायत मिली। तकरीबन सभी सब स्टेशन पर आपूर्ति बंद रही। हवाएं थमने के बाद बाकी जगह तो आपूर्ति शुरू हो गई लेकिन मिढ़ाकुर सबस्टेशन रात 1:30 बजे से बंद होने की वजह से सैकड़ो लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हुए। वहीं भरौन में सुबह 7:00 से सब स्टेशन पर शटडाउन लिया गया। दोनों जगह दोपहर करीब तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। टोरंट पाॅवर और दक्षिणांचल के अधिकारियों का कहना था कि आंधी आने पर कुछ जगह आपूर्ति प्रभावित हुई थी। हालांकि सभी जगह मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
बाह में 4 खंभे टूटे, 2 डीपी जलीं, अंधेरे में डूबे रहे 45 गांव

जैतपुर और बाह क्षेत्र में शुक्रवार की रात आंधी और बारिश से बिजली के कई खंभे और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। रात भर 45 गांव अंधेरे में डूबे रहे। शनिवार को प्रभावित गांवों के लोगों को पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। आंधी और बारिश में जैतपुर क्षेत्र में इमलीपुरा गांव में दो डीपी जल गई। नौगांव एवं नयेपुरा गांव में बिजली के खंभे टूटने से लाइन तहस नहस हो गई। पेड़ टूटने से भी लाइनें प्रभावित हुई हैं जिससे कचौराघाट तक के 30 गांव अंधेरे में डूबे रहे। बाह में चांगौली और चौसिंगी गांव में बिजली के खंभे टूटने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई जिससे इलाके के 15 गांव अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन

रातभर अंधेरे में डूबा रहा बटेश्वर धाम
तीर्थ बटेश्वर में रात करीब दो बजे आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। बिजली गुल होने से पूरा तीर्थ क्षेत्र रातभर घने अंधकार में डूबा रहा। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे आपूर्ति सुचारू होने के बावजूद लोगों को पेयजल का भी संकट झेलना पड़ा। तूफान के कारण बिजकोली गांव में सड़क किनारे दो पेड़ उखड़कर मार्ग पर गिर गए, जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हुआ।
सीकरी में आंधी-तूफान से टिनशेड और होर्डिंग उड़े

आंधी और बारिश से राजस्थान सीमा से सटे गांवों में तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर टीनशेड, होर्डिंग और झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। राजस्थान सीमा से जुड़े गांवों में तेज आंधी के चलते कई स्थानों पर लगे टिनशेड और होर्डिंग उड़ गए। ग्राम सामरा स्थित गोशाला में रखा भूसा शेड भी आंधी की चपेट में आ गया। बिजली बाधित होने के कारण मुख्य बाजार क्षेत्र सहित कई मोहल्लों में जलापूर्ति भी प्रभावित रही।

फतेहाबाद में 6 विद्युत पोल और 2 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
शुक्रवार रात आई तेज आंधी और बारिश के चलते ट्यूबवेलों को जाने वाली विद्युत लाइन के छह पोल और दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे किसानों को सिंचाई संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ फतेहाबाद गौरव राजपूत ने बताया घरेलू विद्युत लाइनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। वहीं, विद्युत उपकेंद्र सैंया के अंतर्गत आने वाले गांव जाजऊ, देवीसिंह का पुरा और सैंया कस्बे में आंधी के दाैरान एक दर्जन खंभे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें