फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पैकेट पर नहीं लिखा यूज बाई डेट, 68 हजार के मखाने सीज

विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम मखाना सीज करते हुए
विज्ञापन
आगरा। खाद्य विभाग की टीम ने रुनकता स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड के केंद्र पर निरीक्षण किया। यहां मखाने के पैकेट पर यूज्ड बाई डेट नहीं लिखे होने पर 273 पैकेट मखाने के सीज कर दिए गए हैं। टीम ने जिले भर में चलाए अभियान में घी, पनीर, मिठाई के कुल 12 नमूने लिए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने रुनकता स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड के केंद्र पर पहुंची। यहां राई लाइफ ब्रांड के मखाने के पैकेट मिले। इस पर यूज्ड बाई डेट नहीं लिखा था। जबकि पैकेट पर सामग्री कब तक खाने योग्य है लिखना अनिवार्य होता है। इसी के चलते मखानों से भरे 273 पैकेट सीज कर दिए गए। प्रत्येक पैकेट का वजन 250 ग्राम है। इसकी कीमत 68 हजार रुपये है। टीम ने पोइया घाट स्थित जुगल किशोर की पतीसा-सोन पापड़ी निर्माण केंद्र से पतीसा और सोन पापड़ी का नमूना लिया। बाह मानिकपुर स्थित ब्रजेश्वरी डेयरी से पनीर, रामबाग स्थित ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड से अमूल केसर पेड़ा, कोकोनट घी बर्फी, मुनक्का और सोन पापड़ी का नमूने लिए हैं। लैब में रिपोर्ट फेल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें