फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिवाली से पहले जनगणना की तैयारियां करें पूरी

Sun, 25 Oct 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जनगणना के दूसरे चरण के लिए नगर निगम में शनिवार को हुई बैठक में नगर आयुक्त ने दिवाली से पहले ही तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा कराने, पोर्टल पर लॉगइन आईडी तैयार कराने और प्रगणकों को निर्धारित एन्यूमरेशन ब्लॉक आवंटित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों की समीक्षा की गई। 16 से 30 नवंबर तक प्रस्तावित स्व-गणना प्रक्रिया के लिए नागरिकों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। नगर निगम के आईटी अधिकारी गौरव सिन्हा ने पोर्टल के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों का प्रशिक्षण दिया। नगर आयुक्त ने कहा कि प्रश्नोत्तर सत्र करके कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान किया जाए। बैठक में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय, अशोक प्रिय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें