फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमेरिकी उपराष्ट्रपति 23 अप्रैल को करेंगे ताज का दीदार, एक बजे तक बंद रहेगा स्मारक; पुख्ता रहेगी सुरक्षा

Mon, 21 Apr 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस 23 अप्रैल को परिवार सहित आगरा आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  23 अप्रैल को दोपहर 1 बजे तक ताजमहल बंद रहेगा।
 
विज्ञापन
ताजमहल पर सुरक्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस 21 अप्रैल को भारत आएंगे। 22 को जयपुर में आमेर किला, हवा महल और 23 को परिवार सहित ताजमहल का दीदार करेंगे। ऐसे में हवा महल से ताजमहल तक कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का पहरा रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरे को टैरिफ वार के बीच भारत और अमेरिका कूटनीतिक रिश्तों को लेकर अहम माना जा रहा है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने विभागीय अधिकारियों संग बैठक कर संभावित रूट की मरम्मत, सौंदर्यीकरण और स्वागत तैयारियों को परखा। वहीं, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और पुलिस अधिकारियों ने शिल्पग्राम में सुरक्षा इंतजामों को लेकर बैठक की।

डीएम ने बताया कि बुधवार सुबह 7 बजे अमेरिकी उपराष्ट्रपति खेरिया हवाई अड्डे आएंगे। उनके स्वागत में एयरपोर्ट पर मयूर नृत्य होगा। यहां से शिल्पग्राम तक जीरो ट्रैफिक रहेगा। आठ स्थानों पर स्वागत मंच बनाए जाएंगे। जहां स्कूली बच्चों के अलावा स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जेडी वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा और बच्चे भी होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दंपती हत्याकांड में नया मोड: जहरीला लड्डू खिलाकर...इसलिए किया गया कत्ल, मां, भाई और भाभी ने रची थी साजिश



 

एक बजे तक बंद रहेगा ताजमहल
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के भ्रमण की वजह से पर्यटकों के लिए ताजमहल बुधवार को सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा। स्मारक के आस-पास प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी।

 

पांच साल पहले ट्रंप के लिए सजा था शहर
फरवरी 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा आए थे। तब उनके स्वागत में शहर को दुल्हन की तरह से सजाया गया था। ताजमहल के आस-पास क्षेत्र में आकर्षक सजावट की गई थी। प्रदेश सरकार अमेरिकी उपराष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में जुटी है।

ये भी पढ़ें -  UP: महिला ऑटो चालक से दरिंदगी...होटल में ले गए, एक ने खुद को बताया फौजी; फिर बारी-बारी लूटी आबरू

 
विज्ञापन

अमेरिका-भारत के झंडों से पटेगी वीआईपी रोड
एयरपोर्ट से शिल्पग्राम तक वीआईपी रोड अमेरिका और भारत के झंडों से पटी नजर आएगी। अर्जुन नगर गेट से ईदगाह, प्रतापपुरा, माल रोड, फतेहाबाद रोड होते हुए अमेरिका उपराष्ट्रपति का काफिला शिल्पग्राम पहुंचेंगा। इस मार्ग पर दो हजार से अधिक स्थानों पर अमेरिका और भारत के झंडे लगाए जाएंगे। कई जगह स्कूली बच्चे दोनों देशों के झंडे दिखाते नजर आएंगे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें