फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्टूबर के आखिर में आगरा आ सकते हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी एजेंसियों ने किया संपर्क

Thu, 19 Sep 2019 10:05 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्टूबर के आखिर में ताजमहल का दीदार करने के लिए आ सकते हैं। प्रशासनिक हलकों में हलचल शुरू हो गई है। हालांकि उनके इस कार्यक्रम की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अक्टूबर के आखिर में अमेरिकी राष्ट्रपति का भारत दौरा प्रस्तावित है। इसी दौरान वह ताजमहल देखने भी आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका की कुछ एजेंसियों ने जिला प्रशासन से संपर्क साधा है।

 उन्होंने न सिर्फ खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल के बीच के रास्ते की जानकारी हासिल की है बल्कि यहां की व्यवस्थाओं की भी पड़ताल की है। अनौपचारिक रूप से रूट चार्ट पर भी मंथन हो रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, ताजमहल के आसपास की व्यवस्थाओं पर भी नजर है। बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी ताजमहल आने का कार्यक्रम लगभग तय हो गया था लेकिन ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें