बरौली अहीर। सहकारी समितियों से अब उन्हीं किसानों को उर्वरक मिल सकेगा जिनके पास फार्मर आईडी है अथवा एम पैक्स के सदस्य हैं। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बरौली अहीर के सचिव देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब उन्हीं किसानों को उर्वरक समिति से मिल सकेगी, जिनके पास फार्मर आईडी अथवा एम पैक्स बरौली अहीर के सदस्य होंगे।
उन्होंने बताया कि अन्य किसानों को निजी क्षेत्र के उर्वरक की दुकानों से उर्वरक लेना होगा। इससे पात्र किसानों को सहूलियत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि एम पैक्स के सदस्य भूमिहीन किसान भी बन सकते हैं। उन्हें आधार कार्ड के साथ ही निर्धारित शुल्क 226 रुपये जमा करना होगा। शुल्क एक बार ही जमा करने होंगे, इच्छुक किसान ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।