फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक पात्रता परीक्षा: परीक्षा केंद्र के बाहर पेपर के बारे में बातें करने पर हुआ संदेह, पुलिस ने हवालात पहुंचाया

Sun, 23 Jan 2022 06:53 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शिकोहाबाद में परीक्षा केंद्र के बाहर पेपर के बारे में बातें करने पर तीन लोगों पर संदेह हुआ, जिसके बाद इन्हें पकड़ा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दौरान एक शिक्षण संस्थान के बाहर से एसओजी और सर्विलांस की टीम ने तीन सॉल्वर पकड़े हैं। आरोपियों में दो लखीमपुरी खीरी और एक शिकोहाबाद का है। परीक्षार्थी से सौदा कर उसकी जगह पेपर देते थे,  कुछ साथी बाहर बैठ कर मोबाइल पर उसको पूरा पेपर करा देते थे। 

विज्ञापन

 एसपी देहात डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह लोग सॉल्वर गैंग के सदस्य हैं। लेकिन इंकार भी नहीं किया जा सकता। जिन तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, वह एक शिक्षण संस्था के बाहर सक्रिय थे। पेपर आउट नहीं हुआ है। हिरासत में लिए गए तीनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें