फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन खुलते ही रोडवेज बसें दौड़ाने की तैयारियां पूरी, यात्री का ब्योरा रखेगा विभाग

Thu, 28 May 2020 11:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बसों में तीस यात्रियों की संख्या होगी निर्धारित, जेब पर बढ़े सकता है बोझ
 
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन खुलने पर परिवहन निगम की बसों का संचालन करने की तैयारी की जा रही है। हर कार्यशाला में बसों से लेकर बस स्टैंडों तक लॉकडाउन के बाद यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अब रोडवेज भी प्रत्येक यात्री का ब्योरा रखेगा। बसों में यात्रियों की संख्या 30 निर्धारित होने पर यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ सकता है।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने बसों के संचालन के लिए फुटफॉल के हिसाब से हर बस स्टैंड पर मल्टीपल डिटेक्टर, थर्मल स्कैनिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। बस स्टैंडों को चार श्रेणियों में बांटा गया है, दस हजार से अधिक फुटफॉल वाले बस स्टैंड, पांच हजार से अधिक फुटफॉल वाले बस स्टैंड, एक हजार और एक हजार से कम फुटफॉल वाले स्टैंड।

आगराः 15 जून तक घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे ये लोग, लगाई पाबंदी
विज्ञापन


इसी हिसाब से इन बस स्टैंडों पर यात्रियों के आवागमन पर व्यवस्थाएं की जाएंगी। बस स्टैंडों, कार्यशालाओं और कार्यालयों में सभी कर्मचारियों के पास हैंड सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स होंगे। चालक, परिचालकों को भी यह उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा कार्यशालाओं में सैनिटाइजेशन का कार्य सफाई कर्मियों से करवाया जाएगा। 
विज्ञापन

बिना मास्क यात्री को रोक सकेंगे परिचालक
चालक, परिचालक ऐसे यात्रियों को यात्रा से रोक सकेंगे, जो मास्क नहीं लगाकर चलेंगे। बस में सवार होने से पहले हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना भी अनिवार्य होगा। 55 सीटर बस में 30 सवारी से ज्यादा नहीं ली सकेंगी। वातानुकूलित बसों में भी रिजर्वेशन के लिए सिस्टम में बदलाव होगा, इनमें भी सीटों की बुकिंग 30 सवारी के हिसाब से होगी। ऐसे में किराया बढ़ाया जा सकता है। 

रोडवेज की तैयारी पूरी
परिवहन निगम में कार्यशालाओं से लेकर बस स्टैंडों तक लॉकडाउन के बाद सामान्य यातायात चलाने की तैयारियां की जा रही हैं। लॉकडाउन के बाद बसों से सफर करने वाले यात्रियों को रोडवेज की गाइड लाइन का पालन करना होगा। प्रबंध निदेशक ने इसके विस्तृत आदेश भेजे हैं। -एसपी सिंह, सेवा प्रबंधक, परिवहन निगम, आगरा परिक्षेत्र 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें