फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Prelims: आगरा के 41 केंद्रों पर सिविल सर्विसेज परीक्षा आज, 17753 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 10 Oct 2021 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि 41 केंद्रों पर एलआईओ (लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर) तैनात किए हैं। 105 सुपरवाइजर हैं। परीक्षा के लिए नगरायुक्त, एडीए उपाध्यक्ष व एमडी डीवीवीएनएल ऑब्जर्वर बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
UPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को दो पालियों में 41 केंद्रों पर होगी। इसमें 17753 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। जून में प्रस्तावित परीक्षा की तिथि को बढ़ाकर 10 अक्तूबर किया गया था। नगरायुक्त, एडीए उपाध्यक्ष और एमडी डीवीवीएनएल ऑब्जर्वर होंगे।

विज्ञापन


सिविल सिर्विसेज प्री परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण हो चुका है। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि 41 केंद्रों पर एलआईओ (लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर) तैनात किए हैं। 105 सुपरवाइजर हैं। परीक्षा के लिए तीन ऑब्जर्वर बनाए हैं। 

जिनमें नगरायुक्त, एडीए उपाध्यक्ष और एमडी डीवीवीएनएल शामिल हैं। इनके अलावा 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। आगरा कॉलेज सहित सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र बने हैं। 
विज्ञापन


एमजी रोड पर लग सकता है जाम
17753 अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक आ सकते हैं। ऐसे में परीक्षा शुरू होने व खत्म होने के समय एमजी रोड पर जाम लग सकता है। उधर, परिवहन विभाग ने 100 से अधिक बसों की व्यवस्था अभ्यर्थियों के लिए की है।

विज्ञापन

अतिरिक्त बसें चलेंगी
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में अलीगढ़, मथुरा, एटा, दिल्ली, नोएडा से अभ्यर्थी आगरा पहुंचेंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली है। परिवहन विभाग आगरा से अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 

एआरएम आगरा फोर्ट जयकरन सिंह ने बताया कि जिस रूट की सवारियां होंगी, उसी रूट पर बस को रवाना कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा देकर लौटने वाले अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त बसें हैं। रविवार को दिल्ली, नोएडा, मथुरा, पलवल रूट पर सर्वाधिक बसें संचालित होंगी। इसके अलावा अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर, इटावा रूट पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 

एमजी रोड पर 28 की जगह 50 बसें दौड़ेंगी
एमजी रोड पर एसी और नॉन एसी बसों के अतिरिक्त बसें चलेंगी। महाप्रबंधक मनोज कुमार पुंढीर ने बताया कि एमजी रोड से ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचना होगा। ऐसे में एमजी रोड पर 28 की जगह 50 बसों का संचालन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की संख्या के मुताबिक इन्हें बढ़ाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें