फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोचिंग संचालक ने शिक्षिका से की छेड़छाड़, विरोध करने पर रोका वेतन; एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Tue, 31 Mar 2026 02:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में कोचिंग संचालक ने शिक्षिका के साथ छेड़ाछाड़ की। शिक्षिका ने विरोध किया तो कोचिंग संचालक ने वेतन रोक लिया। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीएससी की कोचिंग संचालित करने वाले युवक पर कोचिंग की शिक्षिका ने छेड़छाड़ करने और विरोध पर वेतन रोकने का आरोप लगाया है। थाना न्यू आगरा पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र निवासी महिला के पति का देहांत हो चुका है। वर्तमान में वह प्रतियोगी छात्रों को पढ़ाती हैं। मऊ रोड क्षेत्र में यूपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग संचालक खजान सिंह ने उन्हें अपनी कोचिंग में 24 सितंबर 2025 को शिक्षक के पद पर नौकरी पर रखा था। वेतन मौखिक रूप से तय हुआ था। खजान सिंह उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। 

बहाने से अकेले बुलाकर गलत तरह से छूने का प्रयास करने लगा। मना करने पर भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुई तो उन्होंने 19 नवंबर को नौकरी छोड़ दी। आरोपी ने इसके बाद 2 दिसंबर को बकाया वेतन देने के बहाने बुलाया। पहुंचने पर वेतन देने की बजाय अभद्रता और छेड़छाड़ की। विरोध करते हुए भाग निकलीं। थानाध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें