वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा कैंट के प्लेटफार्म पर पहुंची तो हंगामा हो गया। दरअसल इस गाड़ी के संचालन को लेकर आगरा रेल मंडल और अजमेर रेल मंडल के परिचालन विभाग के कर्मचारियों में तलवारें खिंची हुई हैं।
उदयपुर सिटी आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर आगरा रेल मंडल और अजमेर रेल मंडल के परिचालन विभाग के कर्मचारी आमने-सामने हैं। बृहस्पतिवार को जब वंदे भारत आगरा कैंट पहुंची तो आगरा रेल मंडल के कर्मचारियों ने गाड़ी पर फिर से हंगामा किया। मौके पर आरओ पर जीआरपी के अधिकारी भी पहुंच गए। गाड़ी की कमान एक बार फिर आगरा रेल मंडल के कर्मचारियों ने संभाली।
विज्ञापन
उदयपुर और आगरा के बीच 3 सितंबर से वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार बृहस्पतिवार और शनिवार को चलने वाली ट्रेन के संचालक को लेकर आगरा रेल मंडल और अजमेर रेल मंडल के परिचालन विभाग के कर्मचारियों में तलवार खींची हुई हैं। सोमवार को दोनों रेल मंडलों की कर्मचारियों के बीच तीन बार बदन हुई थी। रेल अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका था।
बृहस्पतिवार की दोपहर 2:05 पर जब यह ट्रेन आगरा कैंट के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची तो रेल कर्मियों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। बाद में रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई। इसके बाद आगरा रेल मंडल के गुरु ने गाड़ी की कमान को संभाल लिया। आगरा कैंट के स्टेशन डायरेक्टर राजेंद्र सिंह का कहना है कि फिलहाल गाड़ी आगरा मंडल के रेल कर्मचारी लेकर कोटा तक जाएंगे इसके बाद राजस्थान के कर्मचारी गाड़ी का संचालन करेंगे।